• Thu. Jun 18th, 2026

बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे रणबीर कपूर

ByJanwaqta Live

May 3, 2021
बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जो अपने गुड लुक की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता रणबीर कपूर के लुक्स की लोग अक्सर तारीफ करते हैं। ये कहा जा सकता है कि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश, गुड लुकिंग और हैंडसम अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। अब इसी बीच अभिनेता रणबीर कपूर की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो एक बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
रणबीर कपूर की इस तस्वीर को खुद उनकी बहन रिधिमा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर न्यू बोर्न बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे।
इस दौरान अभिनेता रणबीर बेबी को गौर से देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिधिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा कि, दोनों क्यूट है। साथ ही दो हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर अपनी भांजी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अभिनेता रणबीर कपूर को बीते दिन अपने पिता ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर अपनी मां नीतू कपूर के घर पर आलिया भट्ट के साथ गए थे। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई थी जिसमें दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया था। अगर बात करें रणबीर कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र, शमशेरा और एनिमल जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *