• Thu. Jul 2nd, 2026

राज्यपाल ने की तेजस्वनी बिजनेस एसोसिएशन के कार्यों की प्रशंसा

ByJanwaqta Live

May 13, 2021
राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने देहरादून में कोविड-19 के रोगियों तथा उनके परिवारों को निःशुल्क भोजन एवं मेडिकल किट वितरित करने वाली महिलाओं के समूह तेजस्वनी बिजनेस एसोसिएशन की प्रंशसा की है। गुरूवार को राज्यपाल मौर्य ने दूरभाष के माध्यम से इन महिलाओं का हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी की इस वैश्विक आपदा में जरूरतमंद रोगियों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए सभी सामर्थ्यवान लोगों को आगे आना चाहिये। सभी को अपनी क्षमतानुसार प्रभावितों की यथासंभव सहायता करनी चाहिये। कामकाजी महिलाएं एवं गृहणियॉं भी प्रभावितों की सेवा एवं सहायता के कार्यों में उत्साह के साथ आगे आये। राज्यपाल मौर्य ने सुझाव दिया कि प्रभावितों को सहायता पहुंचाने के इच्छुक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकते हैं। इस कार्य में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उल्लेखनीय है कि 23 कामकाजी महिलाओं के समूह तेजस्वनी बिजनेस एसोसिएशन द्वारा देहरादून एवं विकासनगर क्षेत्र में कोविड-19 से जूझ रहे रोगियों एवं उनके परिवारों के लिए निःशुल्क भोजन, मेडिकल किट, ऑक्सीजन एव प्लाज्मा की व्यवस्था की जा रही है। समूह द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देहरादून के विभिन्न-विभिन्न क्षेत्रों के लिए मोबाइल नम्बर जारी किये गये हैं। समूह की संस्थापक प्रिया गुलाटी हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *