• Wed. Jul 1st, 2026

बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

ByJanwaqta Live

May 14, 2021
पुलिस

ऋषिकेश:  तीर्थ नगरी ऋषिकेश की सड़कों पर बेवजह घूमना भारी पड़ सकता है। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में पुलिस सीधे कोतवाली ले जा सकती है। जिससे परिजनों को भी थाने के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। क्यों की ऋषिकेश में पुलिस कोरोना गाइलाइन में कोई ढील नहीं बरत रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए तीर्थनगरी में पुलिस ने 2 दर्जन से ज्यादा युवाओं को बेवजह घूमने के कारण कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली में उनके परिजनों को बुलाया गया। हालांकि समझाने और चेतावनी के बाद बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से तीर्थनगरी के लोगों को ये संदेश गया है कि पुलिस कोविड-19 के नियमों के प्रति बेहद गंभीर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि नियमों का पालन कराने के लिए लगातार पुलिस कोशिश कर रही है। मगर कुछ लोग कोविड-19 के खतरे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इसके बाद और भी सख्त कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *