• Thu. Jun 18th, 2026

टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

ByJanwaqta Live

May 17, 2021
टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

Bollywood: स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक दिया और बाती हम में संध्या का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें व डांस वीडियोज फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बार भी दीपिका ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है, जिसमें वह जमकर वर्कआउट करती नजर आ रहीं हैं।

 

 

इस वीडियो में दीपिका जमकर पसीना बहाती नजर आ रही हैं। दीपिका इन दिनों अपना समय अपने परिवार के साथ बीता रही हैं और देश में फैली कोरोना महामारी के बीच खुद को फिट रखने की भी पूरी कोशिश कर रही हैं। दीपिका ने साल 2011 में स्टार प्लस के धारावाहिक दिया और बाती से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इस धारावाहिक में वह लीड रोल में थी और उन्होंने संध्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह धारावाहिक कवच में भी नजर आईं। दीपिका ने साल 2014 में डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली। दीपिका और रोहित का एक बेटा है, जिसका नाम सोहम है। दीपिका इन दिनों टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *