• Thu. Jun 18th, 2026

रिलीज से पहले राजामोली की ट्रिपल आर दर्ज किया इतिहास, 475 करोड़ फाइनल हुई डील

ByJanwaqta Live

May 24, 2021

बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर एस एस राजामौली इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि एस एस राजामौली पिछले काफी समय से फिल्म ट्रिपल आर की शूटिंग कर रहे हैं। ट्रिपल आर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मेगा बजट फिल्मों की लिसट में आती है जिसमे बॉलीवुड और साउथ के कई कलाकार मुख्य किरदार में नजर आने वाले है। जिसमे राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में दर्शक राजामौली की इस फिल्म का इंतजार उस वक्त से कर रहे है जब इसका ऐलान मेकर्स ने किया था। ट्रिपल आर एक पैन इंडिया फिल्म है।
जिसको लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। फिल्म ट्रिपल आर की शूटिंग कुछ प्रतिशत बाकी है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म के राइट्स खरीदने की होड़ लगी हुई है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म ट्रिपल आर के मेकर्स ने इसके राइट्स बेचने शुरू कर दिया कर दिए है।
खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, भारतीय प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर ने इस फिल्म के डिजिटल सेटेलाइट और इलेक्ट्रॉनिक राइट्स की मेगा डील फाइनल कर ली है। जिसमें सिर्फ हिंदी के थीएट्रिकल रिलीज के अधिकार की डील 140 करोड रुपए में फाइनल करने की खबरें आ रही है।
इसके अलावा फिल्म की पूरी डील करीब 475 करोड़ की फाइनल होने की खबरें है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर के मेकर्स ने फिल्म के पोस्ट रिलीज सेटेलाइट और डिजिटल अधिकार जी ग्रुप में बड़ी रकम के साथ हासिल किए हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *