• Thu. Jun 18th, 2026

कोविड नहीं होता तो जल्द अपने लिए नया पार्टनर देखती: लीना जुमानी

ByJanwaqta Live

Jun 3, 2021
लीना जुमानी

टीवी का पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस लीना जुमानी कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. साल 2015 में लीना ने अनाउंस किया था कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राहुल सचदेव से सगाई कर ली है जो कि एक यूएस में बिजनेसमैन हैं. लीना ने बताया था कि दोनों ने 3 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2014 में सगाई कर ली थी. हालांकि दोनों की शादी की डेट फाइनल नहीं हुई थी. अब खबर आ रही है कि लीना ने अपनी सगाई तोड़ दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक लीना ने सगाई के 5 साल बाद इसे तोड़ दिया है. दोनों वैसे 1 साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन अब फाइनली एक्ट्रेस ने सगाई तोड़ दी है. लीना ने अपने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था.
लीना ने कहा, ‘हां, मैं और राहुल अब साथ नहीं हैं. साल 2014 में हमने सगाई की थी और शादी करना चाहते थे, लेकिन चीजें ठीक नहीं हुईं. मैं इस बारे में नहीं बताना चाहती कि क्या गलत हुआ हमारे बीच. मैं चाहती हूं कि वह जहां भी रहें खुश रहें.’
लीना से जब पूछा गया कि क्या सगाई के बाद शादी को लेकर जो ये लंबा गैप होता है ये सही नहीं है? तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये निर्भर करता है कि आपके पार्टनर के साथ कैसी इक्वेशन है. अगर सब ठीक है तो आप शादी क्यों नहीं करोगे? अगर चीजें ठीक नहीं है तो फिर कुछ अच्छा नहीं होगा.’
दोबारा रिलेशनशिप में आने के सवाल पर लीना ने बताया कि वह अपने लिए पार्टनर देखना चाहेंगी, लेकिन अभी उन्हें कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मेरे पैरेंट्स चाहते हैं कि मैं सैटल हो जाऊं, लेकिन मैं अभी अपना सिंगर स्पेस एंजॉय कर रही हूं. हम सभी अभी महामारी से परेशान हैं और अगर कोविड नहीं होता तो मैं जल्दी अपने लिए किसी को देखती.’
लीना अभी हाल ही में वेब सीरीज पारो में नजर आई थीं जो ओटीटी प्लैटफॉर्म उल्लू में नजर आई थीं. इस सीरीज में ब्राइड ट्रैफिकिंग के बारे में दिखाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *