• Tue. Jun 16th, 2026

रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव रहे मौजूद

ByJanwaqta Live

Jul 11, 2021
रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव रहे मौजूद

मवई-अयोध्या: रुदौली वन रेंज अंतर्गत बसौढ़ी पौधशाला पर रविवार को मुख्य अतिथि वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चैहान साथ मे विशिष्ट अतिथि रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव, मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेनू सिंह व प्रभागीय वनाधिकारी दिव्या ने बसौढ़ी पौधाशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पर्यावरण वन मंत्री दारा सिंह चैहान ने रुद्राक्ष का पेड़ रोपित किया वही विधायक राम चन्द्र यादव ने हरसिंगार पेड़ का पौध रोपित किया। वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चैहान ने कहा कि अच्छे वातावरण के लिए वन का होना आवश्यक है। पौधे आक्सीजन देते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में पीपल, नीम, आंवला, आम, सहजन आदि पौधों को सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा निजी संस्थानों आदि जगहों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि वृक्षों से हमे ऑक्सीजन प्राप्त होता है, जो मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। वृक्ष वातावरण से हानिकारक गैसों का अवशोषण कर लेते हैं, जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है। कहा कि हमारे पूर्वज वृक्षों की महत्ता को भली-भांति जानते थे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन कुमार सिंह, सीओ रितेश सिंह,हाइवे चैकी प्रभारी जितेंद्र यादव,वन संरक्षक अनिरुद्ध पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश भाजपा नेता निर्मल, शर्मा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण चैहान प्रधान संघ अध्यक्ष मवई राजेश यादव भानू यादव भाजपा नेता हरिशंकर यादव वन दरोगा नरेंद्र राव,वीरेंद्र तिवारी,हरिशंकर, भगवती, अरबिंद मिश्रा अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *