• Wed. Jun 17th, 2026

अक्षय कुमार के साथ कॉमिडी फिल्म बनाएंगे प्रियदर्शन, साल 2022 में शुरू होगी की शूटिंग

ByJanwaqta Live

Jul 18, 2021
अक्षय कुमार के साथ कॉमिडी फिल्म बनाएंगे प्रियदर्शन, साल 2022 में शुरू होगी की शूटिंग

मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि वह अगले साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ एक कॉमिडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 2000 के दशक में ‘हेरा फेरीÓ सीरीज, ‘गरम मसालाÓ और ‘भूल भुलैयाÓ जैसी कॉमिडी फिल्मों पर काम किया है।
प्रियदर्शन ने कहा कि वह इसी साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह प्रॉजेक्ट आगे बढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘हमें इस साल इसकी शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। यह पूरी तरह से एक कॉमिडी फिल्म है और अब हम इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू करने की सोच रहे हैं।Ó
प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधनÓ के सेट से कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर की। प्रियदर्शन ने कहा कि वह अक्षय कुमार से उनकी आगामी प्रॉजेक्ट पर चर्चा करने के लिए मिले।
प्रियदर्शन फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘हंगामा 2Ó की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 23 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म उनकी साल 2003 की इसी नाम की हिट कॉमिडी फिल्म की अगली कड़ी है। फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *