• Tue. Jun 16th, 2026

रोंगटे खड़े कर देगी कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी ‘शेरशाह’ का टीजर रिलीज

ByJanwaqta Live

Jul 19, 2021
रोंगटे खड़े कर देगी कैप्टन विक्रम बत्रा की बहादुरी ‘शेरशाह’ का टीजर रिलीज

Bollywood: फैन्स बड़ी ही बेसब्री से करगिल हीरो विक्रम बत्रा के ऊपर बन रही फिल्म ‘शेरशाह’ का इंतजार कर रहे थे और अब इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘करगिल के शेर’ रहे विक्रम बत्रा के रोल में हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘शेरशाह’ का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें करगिल युद्ध और विक्रम बत्रा की रियल लाइफ फुटेज भी दिखाई गई है। विक्रम बत्रा उस वक्त का एक किस्सा बता रहे हैं जब आतंकियों ने उन्हें ऊपर चोटी से बैठकर चैलेंज किया था।

इस टीजर को शेयर कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा है, ‘हीरो अपनी कहानियों के जरिए हमेशा जिंदा रहते हैं। हम आपके सामने करगिल युद्ध के सच्चे हीरो रहे विक्रम बत्रा की कहानी को लाने में गर्व महसूस कर रहे हैं। यह फिल्म मेरे लिए बहुत ही लंबी जर्नी रही, जिसमें मैं एक रियल कैरेक्टर को प्ले करके बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *