• Sat. Apr 25th, 2026

जलियांवाला बाग हत्याकांड पर वेब सीरीज बनाएंगे निर्देशक राम माधवानी

ByJanwaqta Live

Jul 20, 2021
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर वेब सीरीज बनाएंगे निर्देशक राम माधवानी

Bollywood: आजकल बॉलीवुड में देश और समाज की सच्ची घटना से प्रेरित प्रोजेक्ट पर फिल्म मेकर्स काफी ध्यान दे रहे हैं। सच्ची घटना से प्रेरित ऐसी फिल्मों या वेब सीरीज से दर्शकों का जुड़ाव स्थापित होता है। इस तरह के प्रोजेक्ट में दर्शक स्वाभाविक तौर पर अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं। खबरों की मानें तो महान फिल्म निर्देशक राम माधवानी भारत की दर्दनाक व ऐतिहासिक घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड पर एक वेब सीरीज बनाएंगे।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्देशक माधवानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर एक वेब सीरीज बनाने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस सीरीज का शीर्षक जलियांवाला बाग: द वेकिंग ऑफ ए नेशन रखा गया है। माधवानी ने इससे पहले आर्या का निर्देशन किया है, जिसमें सुष्मिता सेन नजर आई थीं। अभी वह नेटफ्लिक्स की फिल्म धमाका को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन प्रमुख भूमिका में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि सीरीज की कहानी हंटर कमीशन की रिपोर्ट में की गई रिसर्च पर आधारित है। इस कमीशन का गठन यह पता लगाने के लिए किया गया था कि उस समय पंजाब में घटित जलियांवाला बाग हत्याकांड में असल में क्या हुआ था। इस हत्याकांड की जांच के लिए ब्रिटिश सरकार ने इसका गठन किया था। इस सीरीज को माधवानी ही निर्देशित करेंगे। राम माधवानी फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा।
जलियांवाला बाग हत्याकांड से पहले देश में रोलैक्ट एक्ट का विरोध चल रहा था। 13 अप्रैल, 1919 को हजारों लोग बैसाखी के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए। सभी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। ब्रिटिश सरकार के ब्रिगेडियर जनरल डायर को किसी ने सूचना दी कि सभी लोग रोलैक्ट एक्ट के विरोध में इक_ा हुए हैं। इसके बाद डायर ने बिना चेतावनी के लोगों पर गोलियां चलाने का आदेश दे दिया था। इसमें हजारों लोग मारे गए थे।
हाल में करण जौहर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को केंद्र में रख कर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। फिल्म वकील सी शंकरन की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म का टाइटल द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर रखा गया है। फिल्म उस अदालती लड़ाई को पेश करेगी, जो शंकरन ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में सच्चाई को सामने लाने के लिए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ी थी। फिल्म के लीड कास्ट की घोषणा जल्द हो सकती है।

#राम माधवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *