• Sat. Apr 25th, 2026

80 किलो वजन उठाकर चौकाया Disha Patani ने

ByJanwaqta Live

Jul 23, 2021
80 किलो वजन उठाकर चौकाया Disha Patani ने

Bollywood:बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani ने एक नया वीडियो शेयर किया है, इसमें उनकी फिटनेस के साथ-साथ उनकी ताकत देख सभी हैरान हैं। दिशा को 80 किलो वजन उठाता देख उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और मम्मी आयशा श्रॉफ, बहन कृष्णा श्रॉफ भी तारीफ किए बिना नहीं रह सकीं। दरअसल, दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वेट लिफ्टिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करने के साथ Disha Patani ने कैप्शन में बताया है कि 80 किलो वेट है इसके लिए अपने ट्रेनर को थैंकयू लिखा है। इस वीडियो में दिशा अपने ट्रेनर की मदद से वेट लिफ्टिंग करने में सफल होने पर हाईफाई करती हैं। दिशा की इस कामयाबी से उनके ट्रेनर के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ की पूरी फैमिली भी बेहद खुश है।इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने उन्हें ‘स्ट्रांगÓ बताते हुए तारीफ की है, तो वहीं मम्मी आयशा श्रॉफ चौंकते हुए लिखती हैं कि ‘ये वही लड़की है जिसने खाली बार में स्च्ैट करना शुरू किया था !!मेहनतÓ। वहीं, टाइगर भी Disha Patani की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

उन्होंने लिखा ‘नेक्सट लेवलÓ। दिशा पाटनी की फैन फॉलोइंग का ही नतीजा है कि इस वीडियो को शेयर करने के 3 घंटे के अंदर ही 8 लाख 28 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। टाइगर श्रॉफ तो फिटनेस फ्रीक एक्टर हैं ही उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी बेहद फिट रहती हैं। अब इनकी दोस्त दिशा पाटनी का ये अंदाज देखने से साफ हो जाता है कि ये भी अपने दोस्तों से कम नहीं है। दिशा हाल ही में सलमान खान के साथ राधे फिल्म में देखी गई थी। बता दें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपनी फिल्मों और प्रमोशन से लेकर फिटनेस के वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *