• Wed. Jun 17th, 2026

AAP: मुफ्त बिजली गांरटी कार्ड योजना को लेकर UTTARAKHAND की जनता में उत्साह

ByJanwaqta Live

Jul 24, 2021
AAP: मुफ्त बिजली गांरटी कार्ड योजना को लेकर UTTARAKHAND की जनता में उत्साह
देहरादून:AAP के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगरान ने बताया कि केजरीवाल जी द्वारा  लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह, हर परिवार  की घोषणा करने के बाद UTTARAKHAND की जनता में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। आप द्वारा फ्री बिजली  शुरु हुए गारंटी कार्ड अभियान के तहत पिछले 7 दिन में अब तक कुल 1 लाख 39 हजार लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इन सभी लोगों को  पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गारंटी कार्ड दिया जा चुका है।
AAP के इस रजिस्ट्रेशन अभियान में पूरे उत्तराखंड से लोग बड़ी तादात में जुड़ रहे हैं और आने वाले समय में आप बहुत जल्दी घरों घरों और लोगों तक पहुंच कर अपने इस अभियान को और फ्री बिजली कार्ड को लेकर जनता को जागरूक करेगी।
आप प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि, पार्टी की इस मुहिम को गांव से लेकर शहरों कस्बों में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और लोगों में मुफ्त बिजली लेने को उत्सुकता दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि आप के 10 हजार कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में घर घर जाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन  कर रहे हैं। उन्होंने कहा आप पार्टी के प्रदेश में दस्तक देने के बाद अब विरोधी दल भी बिजली पर बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी का दम अब उत्तराखंड में भी दिखने लगा है और अब UTTARAKHAND में सिर्फ काम की ही राजनीति होगी जो अब केजरीवाल इफेक्ट के तौर पर UTTARAKHAND में दिखने लगी है। रविंद्र जुगरान ने कहा ,मुफ्त बिजली जनता का अधिकार है ,क्योंकि यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर यहां की जनता का हक है और जनता अब बेहतर समझ चुकी है कि कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में उनका भविष्य सुनहरा होगा और उत्तराखंड नवनिर्माण होगा।
जनता अब समझ चुकी है कि  उन्हें अगर कोई मुफ्त बिजली मुहैया करा सकता है तो वो सिर्फ अरविंद केजरीवाल दे सकते हैं। उन्होंने  कहा कि टिहरी बांध प्रभावितों को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें बिजली मुफ्त दी जाएगी। लेकिन आज तक वो लोग इससे महरुम हैं और UTTARAKHAND  में टिहरी बांध समेत दर्जनों बांधों का निर्माण हुआ है ,जो हजारों मैगावाट विद्युत उत्पादन कर रहे हैं बावजूद इसके बिजली लोगों को बहुत मंहगी मिल रही है।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या निशुल्क बिजली हमारा अधिकार और हक नहीं। क्या मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, नौकरशाही ही निशुल्क बिजली का उपभोग करती रहेगी? उन्होंने कहा,फ्री बिजली UTTARAKHAND के आम नागरिक का अधिकार और हक है उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों जल जंगल जमीन पर क्या उन्हें निशुल्क बिजली के रूप में यह अधिकार नहीं मिलना चाहिए? क्या जनता का पैसा जनता को देना मुफ्तखोरी है।
जुगरान ने बताया कि ,ये मुफ्तखोरी नहीं है बल्कि यहीं का जनता का अधिकार है जो आप पार्टी अब UTTARAKHAND की जनता को देना चाहती है। यहां की सरकारों की ये जिम्मेदारी थी कि, जनता को उनके संसाधनों का दोहन करने को प्रेरित करे ,लेकिन इससे बडा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि उर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी यहां के लोगों को बिजली खरीद कर इस्तेमाल करनी पड रही है। उन्होंने आगे कहा कि, आप पार्टी के इस अभियान से अब कांग्रेस बीजेपी भी बौखला गए हैं और पार्टी को पूरा यकीन है कि लोगों का समर्थन पार्टी को ऐसे ही मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *