• Sat. Apr 25th, 2026

UTTARAKHAND CORONA UPDATE: 24 घंटे में 51 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

ByJanwaqta Live

Jul 25, 2021
Corona Update : प्रदेश में 27 नए कोरोना संक्रमित मिले
देहरादून:  UTTARAKHAND में बीते 24 घंटे में 51 नए CORONA संक्रमित मरीज मिले। 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 637 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 23892 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और चंपावत में एक-एक, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में नौ-नौ, हरिद्वार में तीन, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में दो-दो, रुद्रप्रयाग में चार और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मिले हैं।
UTTARAKHAND में अब तक CORONA के कुल संक्रमितों की संख्या 341724 हो गई है। इनमें से 327716 लोग ठीक हो चुके हैं। UTTARAKHAND में कोरोना के चलते अब तक कुल 7359 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में ब्लैक फंगस के दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। वहीं, एम्स में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 551 हो गई है, जबकि 123 मरीजों की मौत और 201 स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *