• Sat. Apr 25th, 2026

Uttarakhand Breaking : Congress के हरीश रावत और गोदियाल की जोड़ी ने 2022 के चुनाव अभियान की शुरुआत की

ByJanwaqta Live

Aug 1, 2021
Uttrarakhand Breaking : Congress के हरीश रावत और गोदियाल की जोड़ी ने 2022 के चुनाव अभियान की शुरुआत की

Uttarakhand: Uttrarakhand Congress का चुनाव अभियान का आगाज हरदा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रुप से किया। कांग्रेस अभियान प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने आवास ओल्ड़ मसूरी रोड़ पर चुनाव प्रचार अभियान को कांग्रेस का झंड़ारोहण कर ड़ाला जिसमें भारी बारिश के बावजूद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पहुॅचकर अपनी प्रतिबद्वता भी कांग्रेस के साथ दिखाई।अपने सम्बोधन में प्रदेश Congress अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अगस्त पहले दिन को अंग्रेजो भारत छोड़ो का उदरण देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को भी उत्तराखण्ड़ छोड़कर जाना होगा l

 

Uttrarakhand की सरकार BJP ने लोगों को बाटकर और जुमलेबाजी कर कबजाई हुई सत्ता है Congress कार्यकर्ताओं ने आज यहा पहुॅचकर यह साबित कर दिया है कि अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गये है।भाजपा ने अपने तीन माह के शासन में 3 मुख्यमंत्री देने का कीर्तिमान बनाया है। उन्होने कहा कि अन्तिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक हरीश रावत जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास की किरण पहुॅचाई थी, उनके द्वारा कि गई कई योजनाओं को BJP  सरकार ने बंद किया पूरे प्रदेश में नौजवान रोजगार के लिये  भटक रहे है मंहगाई चरम पर है हर वर्ग का व्यक्ति पीड़ित है केन्द्र व राज्य की सरकारें अपने अहंकार में ग्रस्त होकर लोगों का उत्पीड़न कर रही है।

 

उन्होने कहा कि हरदा की सरकार द्वासरा आरम्भ की गई 18 पेंशनों को भी भाजपा सरकार ने बंद किया है भाजपा को रुपयों के बोरों के साथ दलबदल का पाप देने के लिये जनता कभी माफ नही करेगी आप सब ने कां्रगेस का झंड़ा लेकर घर-घर तक जाना है।Congress चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारी बारिश के बावजूद उमड़ी भींड़ को देखकर रौ मे बोले कि हमने सावन में अगस्त का पहला दिन इस लिये चुना है कि अगस्त माह कई क्रान्तियों का इतिहास में ग्वाह रहा है लम्गेड़ा में 25 अगस्त को क्रान्ति हुई थी, 1 सितम्बर को चुनोदा व 5 सितम्बर को खुमाड़ में क्रान्ति की शुरुवात हुई थी, 9 अगस्त को अं्रग्रेजो भारत छोड़ो उन्होने स्वतंत्रता आन्दोलन में अरुणआसफ अली को भी नमन करते हुए बम्बई में Congress झंड़ारोहण का जीक्र भी कर ड़ाला साथ ही भगवान शिव की महिता मण्डनकरते हुए कहा कि राम ने भी रावण का वध करने के लिये शिव की अराधना की थी महाभारत में जब पाड़ंव मुश्किल में पड़े तो अर्जुन ने शिव की अराधना की और फ्रेड़शिप ड़े भी है तो भगवान श्री कृष्ण से बड़ा दोस्त तो कोई हुआ ही नही है उनका जन्मदिवस भी 30 अगस्त को है।

 

श्री रावत आज शिव भक्त व कृष्ण भक्त दोनों रुप में दिखे। उन्होने कहा कि कल 2 अगस्त को वो भगवान शिव जल चड़ाकर उनकी अराधना करेंगे और 1 घण्टे का उपवास जागेश्वर मन्दिर में पुजारीयों के अपमान के विरोध में उपवास रखेंगे। अपने कार्यकाल की विभिन्न वर्गो को दी गई पेशंन योजनाओं, केदारनाथ का पुननिर्माण, युवाओं को दिये गये रोजगार व गरीब तक उनकी योजनाओं की पहुॅच को भीउन्होने जमकर गिनाया और कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश की अर्थ व्यवस्था सहित सब कुछ धवस्त कर दिया है हर वर्ग का व्यक्ति दुखी है जनता त्राहीमाम त्राहीमाम कर रही है यह सरकार हर र्मोर्चे पर असफल रही है कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ Congress नेता सुरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक मनोज रावत, विधायक हरीश धामी, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्ड़ारी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, सतपाल भ्रमचारी ने सभी कांग्रेसजनों मे चुनाव के लिये भरते हुए Congress कार्यकर्ताओं का आवहान् किया।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा को इस राज्य को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए 18 मार्च को हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार व दलबदल का दंश राज्य को देकर हमारी छवि खराब की गई है समाज को बॉटकर राज करने वाली सरकार को उखाड़ फेकंने का समय आ गया है जैसे अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद किया गया था वैसे ही भाजपा उत्त्राखण्ड़ छोडो का नारा सफल होगा। वहीं भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *