• Sat. Apr 25th, 2026

श्री पवनदीप राजन ने CM आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

ByJanwaqta Live

Aug 25, 2021
श्री पवनदीप राजन ने CM आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून : CM पुष्कर सिंह धामी ने श्री पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।

वे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगे और प्रदेश के कला, संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने श्री पवनदीप राजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बुधवार को श्री पवनदीप राजन ने CM आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक चम्पावत श्री कैलाश गहतोङी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *