• Sat. Apr 25th, 2026

CM कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया

ByJanwaqta Live

Sep 21, 2021
CM कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया

UTTARAKHAND: CM पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता श्री मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी श्री मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता श्री मनोज सरकार की पत्नी श्रीमती रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *