• Sat. Apr 25th, 2026

Kitty संचालक ने कई महिलाओं से करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी की

ByJanwaqta Live

Sep 23, 2021
Kitty संचालक ने कई महिलाओं से करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी की

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में Kitty संचालक ने कई महिलाओं से करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ि‍तों की शिकायत पर पुलिस ने किटी संचालक दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सुलोचना देवी निवासी व्योमप्रस्थ ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में उनका दीपनगर निवासी सबीना नाम की महिला से परिचय हुआ। सबीना ने उन्हें बताया कि उनके कुछ परिचित Kitty कमेटी का काम करते हैं। कहा कि दूल्हा बाजार के नाम से उनके परिचित सौरभ, गौरव, पूनम गुलाटी उसका पति किटी कमेटी चलाते हैं।

 

विश्वास में आकर उन्होंने भी Kitty में निवेश करने की बात कही और अपने साथ अन्य महिलाओं को भी ले गई। जिस पर सुलोचना देवी ने अपने व अपने परिचितों के 48 हजार 500 रुपये, गीता नेगी ने अपने परिचितों के साथ 40 हजार रुपये, सावित्री शर्मा ने अपने परिचितों के तीन लाख 24 हजार रुपये, यशोदा देवी ने अपने परिचितों संग 63 हजार 500 रुपये व बीना वर्मा ने परिचितों के साथ मिलकर तीन लाख 10 हजार रुपये किटी में लगाए।

 

लेकिन, जब Kitty की समय सीमा पूरी हो गई तो संचालकों ने रकम वापस नहीं दी। कई बार संचालकों से रकम मांगने के बावजूद उन्हें टाला जा रहा है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने सबीना, सौरभ, गौरव, पूनम और पूनम के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *