• Wed. Apr 29th, 2026

Ayesha Jhulkaने करियर के पीक पर इसलिए छोड़ी थीं फिल्में, आज भी है इस एक बात की टीस

ByJanwaqta Live

Oct 3, 2021
Ayesha Jhulkaने करियर के पीक पर इसलिए छोड़ी थीं फिल्में, आज भी है इस एक बात की टीस

Bollywood: 90 के दशक में कई ऐसी हिरोइनें रहीं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ लोगों के दिलों पर राज किया। इन्हीं में से एक रहीं ऐक्ट्रेस Ayesha Jhulka . Ayesha Jhulka उस दौर की टॉप ऐक्ट्रेसेस में शुमार रहीं। लेकिन उस वक्त फैन्स को जोर का झटका लगा जब आयशा जुल्का ने अपने करियर की पीक पर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

Ayesha Jhulka  ने साल 1991 में फिल्म ‘कुर्बानÓ से बॉलिवुड में कदम रखे थे। पहली ही फिल्म में सलमान खान के साथ आयशा जुल्का का करिश्मा देख सब हैरान थे। इसके बाद आयशा के स्टारडम दिनोंदिन बढ़ता चला गया। उनके पास फिल्म ऑफर्स की लाइन लग गई। 90 के दशक में आयशा जुल्का एक साल में 4-5 फिल्में कर रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अचानक ही कम फिल्में करना शुरू कर दिया।
साल 2001 से 2010 के बीच आयशा जुल्का ने हर साल सिर्फ एक ही फिल्म की और फिर गायब हो गईं। आयशा जुल्का ने हाल ही बताया कि आखिर फिल्में छोड़कर वह कहां गायब हो गई थीं?

Ayesha Jhulka ने कहा, ‘मैं बहुत सारी चीजों में बिजी थी। जानवरों के वेलफेयर के लिए मैंने अपना फाउंडेशन शुरू किया। मैंने आवारा जानवरों के लिए काम किया। इसके साथ ही अपने पति का बिजनस जॉइन कर लिया। मैंने बहुत ट्रैवल किया जोकि एक ऐक्टर के तौर पर नहीं कर पाती। तब या तो मैं किसी फिल्म के शूट के लिए यूनिट के साथ ट्रैवल करती या किसी काम के सिलसिले में। मुझे अभी भी याद है कि एक बार में 4 महीनों में 5 बार यूएस गई थी। यह बहुत थकाऊ था। सबकुछ खराब हो रहा था और मुझे पैरंट्स के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिला।Ó

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *