• Sat. Apr 25th, 2026

महिला सहित दो को SNAKE ने डसा

ByJanwaqta Live

Oct 12, 2021
महिला सहित दो को SNAKE ने डसा

फतेहपुर:  मलवां थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो को जहरीले SNAKE ने डस लिया। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव निवासी राजबहादुर का 39 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह खेत में काम कर रहा था।

 

 

उसी समय उसे जहरीले SNAKE ने डस लिया। इसी थाना क्षेत्र के लोहारनखेड़ा गांव निवासी राजनरायन की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी जंगल से घर आ रही थी तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो तत्काल दोनों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने दोनों की हालत में सुधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *