पिथौरागढ़: डीडीहाट जिले के गठन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इस क्रम में सीमांत के ABVP के कार्यकर्ताओं ने डीडीहाट के अनशन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।
डीडीहाट जिला बनाओ अन्दोलन के 14 वें दिन सीमांत के युवाओं ने रामलीला मैदान में पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने से आंदोलन तेज हो गया है।बुधवार को छात्र संघ अध्यक्ष बलुआकोट कमल चुलकटिया छात्र संघ अध्यक्ष मुनस्यारी मयंक पुरोहित सहित हरीश बिष्ट,त्रिलोक पांडा, अनिल कोरंगा,पंकज खड़ायत,नवीन सिंह बिष्ट एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आमरण स्थल पर पहुंच कर सामूहिक समर्थन दिया।
इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के कुंडल कन्याल,लवी कफलिया,राजेन्द्र बोरा ने आंदोलन कारियों का आभार प्रकट किया।वहीं चौथे दिन चंद्र शेखर कन्याल एवं दूसरे दिन पीयूष कुमार आमरण अनशन पर डटे रहे।मौके पर शेर सिंह साही, कवींद्र साही,प्रकाश बोरा,गिरधर बोरा,राजू बोरा,करन टोलिया आदि लोग मौजूद थे।
#ABVP
