• Wed. Apr 29th, 2026

BREAKING: BJP की जीत में युवाओं की प्रमुख भूमिका होगी: पुंडीर

ByJanwaqta Live

Oct 16, 2021
BJP की जीत में युवाओं की प्रमुख भूमिका होगी: पुंडीर

विकासनगर: सहसपुर विधान सभा के सुद्धोवाला में शनिवार को BJP युवा मोर्चा के जिला प्रभारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीत का मंत्र दिया।

विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि भाजपा की जीत में युवाओं की प्रमुख भूमिका होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम रही हैं। युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोला गया है। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति मुद्दाविहीन है। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया है। प्रदेश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में अच्छाई और सकारात्मकता को परखने की क्षमता है।जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि BJP सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। विकास और उपलब्धियों के साथ भाजपा जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजयुमो ही भविष्य की भाजपा है।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में साठ से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा हुआ है। इस लक्ष्य को भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरा करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्या राणा, प्रदीप नेगी, राहुल पुंडीर, चिराग गुलेरिया, संजय तोमर, रविंद्र तोमर, प्रवीण पंवार, विजय, वीर सिंह नेगी, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

#BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *