• Sat. Apr 25th, 2026

Shahpur : महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सास गिरफ्तार

ByJanwaqta Live

Oct 16, 2021
Shahpur : महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सास गिरफ्तार

Shahpur(कांगड़ा) : नगर पंचायत Shahpur के वार्ड नंबर दो हाड़ा में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उषा देवी (38) पत्नी सुरिंदर कुमार ने अपने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

 

महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उषा की सास उसे मानसिक रूप से परेशान  करती थी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास रोशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उषा के दो लड़के हैं। पति मजदूरी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *