• Sat. Jun 20th, 2026

Congress की फजीहतः लालकुंआ से बागी उम्मीदवार डालाकोटी चुनान मैदान में

ByJanwaqta Live

Jan 29, 2022
Congress की फजीहतः लालकुंआ से बागी उम्मीदवार डालाकोटी चुनान मैदान में

हल्द्वानी: लालकुआं विधानसभा सीट पर Congress की बागी उम्मीदवार के चुनाव मैदान में उतरने से कड़े मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया था, लेकिन उसके बाद उनका टिकट काट कर पूर्व सीएम हरीश रावत को दे दिया। जिससे नाराज होकर उन्होंने लालकुआं से निर्दलीय नामांकन किया है। Congress को इस विधानसभा सीट पर बागी उम्मीदवार कहीं भारी नुकसान न पहंुचा दे इसके पूरे आसार बने हुए हैं।

जिससे लालकुआं सीट पर मुकाबला कड़ा होने की संभावनाएं बढ़ गई है। वहीं, हरीश रावत और संध्या डालाकोटी के बीच आपसी मतभेद दूर होना बहुत मुश्किल लग रहा है। हाल ही में जब Congress ने लालकुआं से संध्या डालाकोटी को मैदान पर उतारा था तो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने बगावती रुख अपनाया था। अब हरीश रावत को यहां से टिकट मिलने के बाद बगावती सुर संध्या डालाकोटी के समर्थकों में भी देखे जा रहे हैं। इन्हीं, सारे घटनाक्रम के बीच अब संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वहीं, Congress बागी नेता संध्या डालाकोटी ने कहा मां काली को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। महिला मां लक्ष्मी, काली और सरस्वती का रूप है, उसे कोई चुनौती नहीं दे सकता। मेरे साथ पूरे क्षेत्र की जनता है, मेरे साथ मातृशक्ति है, मैं अपने दम पर चुनाव लड़ूंगी और जीत कर दिखाऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *