• Tue. Jun 16th, 2026

Nawazuddin और विशाल भारद्वाज ने रोमांटिक फिल्म के लिए मिलाया हाथ

ByJanwaqta Live

Mar 2, 2022
Nawazuddin और विशाल भारद्वाज ने रोमांटिक फिल्म के लिए मिलाया हाथ

Bollywood: अभिनेता Nawazuddin को बड़े पर्दे पर बेहद पसंद किया जाता है। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। मौजूदा दौर में कई बड़े प्रोजेक्ट उनके खाते में हैं। अब एक और फिल्म का नाम उनके साथ जुड़ गया है। खबर सामने आ रही है कि उन्होंने महान निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ हाथ मिलाया है। वह विशाल की रोमांटिक फिल्म में अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए Nawazuddin और विशाल साथ आए हैं। एक सूत्र ने बताया, विशाल ने हाल ही में नवाजुद्दीन को कहानी सुनाई और उन्हें यह पसंद आई। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। विशाल इस प्रोजेक्ट को बना रहे हैं और वह फिल्म के लिए एक बहुत ही अनूठा शीर्षक लेकर आएंगे। फीमेल लीड कलाकार को कास्ट किया जाना बाकी है।

सूत्र ने बताया कि विशाल के दिमाग में कुछ फीमेल कलाकारों का नाम है। कोरोना वायरस की महामारी में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो कुछ साल पहले Nawazuddin और विशाल ने एक प्रोजेक्ट पर काम करने का मन बनाया था। हालांकि, उस प्रोजेक्ट पर बात आगे नहीं बन पाई थी।

विशाल ने ओमकारा, इश्किया, कमीने और माचिस जैसी यादगार फिल्मों का निर्देशन किया है। वह आगामी फिल्म खूफिया का निर्देशन कर रहे हैं, जिसमें अली फजल और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वह अपने बेटे आकाश भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म कुत्ते का भी निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तनु, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और राधिका मदान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

अभिनेता Nawazuddin इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन की फिल्म नूरानी चेहरा का ऐलान हुआ है। वह नो लैंड्स मैन, अद्भुत और टीकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में दिखेंगे। इसके अलावा वह कुशन नंदी की फिल्म जोगिरा सा रा रा में दिखाई देंगे। इरुल की हिन्दी रीमेक में भी वह नजर आ सकते हैं। हीरोपंती 2 से भी नवाजुद्दीन का नाम जुड़ा हुआ है। इसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं।

Nawazuddin को हाल में सिनेमा में अपने अहम योगदान के लिए दुबई में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म सीरियस मेन में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए एमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *