• Sat. Jun 20th, 2026

Patelnagar में सुविधा स्टोर में आग लगने से लाखों को नुकसान

ByJanwaqta Live

Mar 13, 2022
Patelnagar में सुविधा स्टोर में आग लगने से लाखों को नुकसान

देहरादून: Patelnagar स्थित सुविधा स्टोर में रविवार सुबह अचानकर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया गया है। हालांकि घटना में किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लगते ही थोड़ी देर में आग की लपटें फैलती चली गई।

 

स्टोर में स्टाफ अपने काम पर लगा हुआ था, कि तभी अचानक ऊपरी मंजिलों से धुआं निकलने लगा। स्टाफ ने सभी को सूचित किया और तुरंत बाहर निकल गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग की लपटें ज्यादा तेज होने से पहले ही दमकल की टीम ने काबू पा लिया।

 

वरना स्टोर के पास के मकान भी चपेट में आ सकते थे। घटना के कारण पूरे लाल पुल के पास लंबा जाम लग गया। सीएसओ राजेंद्र खाती ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची पांच टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

#Patelnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *