• Mon. Jun 15th, 2026

संगीतकारों के पीछे दौडऩे के बजाय अपने करियर खुद संवारें: Rupali Jagga

ByJanwaqta Live

Apr 22, 2022

Bollywood: बॉलीवुड में तेरे बिन जीना क्या गाने से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही सिंगर Rupali Jagga का कहना है कि नए सिंगर को काम मिलना तब आसान हो जाता है, जब आर्टिस्ट के तौर पर अपना अलग करियर हो।

यह पूछे जाने पर कि एक नए सिंगर के लिए बॉलीवुड में कदम रखना कितना चुनौतीपूर्ण है तो इसपर रूपाली ने कहा, मैंने अलग कलाकार के तौर पर म्यूजिक करियर बनाने पर अधिक जोर दिया। इससे पहले भी एक सॉन्ग तेरे पिचे रिलीज हुआ था। मुझे लगता है कि बॉलीवुड गीतों के लिए संगीतकारों के पीछे दौडऩे के बजाय अपने करियर के लिए खुद से कदम उठाना चाहिए।

रूपाली जग्गा सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा की फाइनलिस्ट में से एक थीं। वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के पहले सीजन की विजेता भी रहीं।
रूपाली जग्गा मशहूर संगीत निर्देशकों जैसे हिमेश रेशमिया और सलीम-सुलेमान के साथ काम कर चुकी हैं।नए गाने तेरे बिन जीना क्या को कंपोज एमएम करीम ने किया है। जबकि मनोज मुंतशिर ने इस गाने को लिखा है।

#Rupali Jagga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *