• Sat. Jan 31st, 2026

CM ने जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी

ByJanwaqta Live

Apr 26, 2022
CM ने CM ने जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारीजन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी

Uttarakhand:CM पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

CM ने सभी की समस्यायें सुनी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार बार CM तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री से अपनी समस्यायें लेकर आने वालों में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।

CM ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है।CM ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।CM ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया तथा इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *