• Sun. Aug 9th, 2026

Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा को थिएटर में देखने के लिए उत्साहित हैं एस एस राजामौली

ByJanwaqta Live

Jun 2, 2022
Aamir Khan की लाल सिंह चड्ढा को थिएटर में देखने के लिए उत्साहित हैं एस एस राजामौली

Bollywood: Aamir Khan की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर की तारीफ फिल्म निर्माता एस एस राजामौली समेत हर कोई कर रहा है। फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने विचार व्यक्त किए। राजामौली ने पोस्ट में लिखा है, Aamir Khan 4 साल बाद एक भावपूर्ण फिल्म के साथ वापस आ रहे है। हैशटैग लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर मुझे काफी पसंद आया। मैं सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।

आईपीएल फाइनल में Aamir Khan प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियोज के लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर को लॉन्च किया गया था, जिसे कई लोगों ने सोमवार को लाइव देखा था। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी और इसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में हैं। लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक की 1994 की प्रतिष्ठित हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरेस्ट गंप की रीमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *