• Fri. Nov 6th, 2026

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आज होगा आयोजित, 328 छात्र-छात्राओं को दी जाएगी डिग्री

ByJanwaqta Live

Dec 1, 2022

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आज गुरुवार को आयोजित होगा। समारोह में 328 छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन डिग्री वितरित की जाएगी। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि डिग्री और मेडल वितरित करेंगे।

प्रसिद्ध ढोलवादक सोहन लाल को विश्वविद्यालय डाक्टरेट की मानद उपाधि भी दे रहा है। बुधवार शाम प्रतिभागियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल में फुल ड्रेस रिहर्सल (समारोह के परिधान में पूर्वाभ्यास) की।

गुरुवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास स्थित स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह के समन्वयक प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि कार्यक्रम में गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों (श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी) के स्नातकोत्तर उपाधिधारकों (सत्र 2021-22) और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी संस्थानों के पीएचडी उपाधिधारकों को डिग्री वितरित की जाएगी। समारोह में डिग्री लेने के लिए पीएचडी के 82 और स्नातकोत्तर के 246 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *