• Mon. Jun 29th, 2026

पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट सिस्टम डेटाबेस अपडेट 20 से 23 सितंबर तक

ByJanwaqta Live

Sep 19, 2024

देहरादून। विदेश मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट सिस्टम डेटाबेस अद्यतन हेतु 20 सितंबर शुक्रवार 20 बजे से 23 सितंबर सोमवार 6 बजे तक योजनाबद्ध डाउन टाइम निर्धारित किया गया है, जिसके दौरान संबंधित प्रमुख गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसलिए, पूर्वाेक्त अवधि के दौरान, पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट सिस्टम सभी नागरिकों एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून, पासपोर्ट सेवा केंद्र, देहरादून और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून के अंतर्गत 06 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रूड़की और श्रीनगर समेत सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों/पासपोर्ट सेवा केंद्रों/डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *