• Sun. Apr 19th, 2026

जाकिर अंसारी को भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया

ByJanwaqta Live

Dec 15, 2017

शामली- भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के पदाधिकारियों की बैठक में जाकिर अंसारी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओ से स्वागत करते हुए मानव अधिकारों के लिए कार्य करने का आहवान किया।
गत बुधवार देर शाम शहर के मौहल्ला नौकुआ घेरबुखारी में भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा ने कहा कि भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ मानवाधिकारां के प्रति लोगों को जागरूक कर उनको सही रास्ता दिखाने का कार्य करती है। संघ द्वारा समाज हित में अनेकों कार्य भी किये गये, जिसमें लोगों को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होने जाकिर अंसारी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। नगर अध्यक्ष का अन्य पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत करते हुए समाज हित में कार्य करने का आहवान किया गया। इस अवसर पर शमीम अहमद, उज्जवल कौशिक, शमीम अहमद, अकील अहमद, डाक्टर आरिफ हसन, रिजवान अहमद, लियाकत अली, नूरूल अमीन, आरिफ खान, जावेद अंसारी, आरिफ हवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *