• Sat. May 16th, 2026

ओप्पो इंडिया लेकर आया अपना नया ब्रांड कैम्पेन विश्वास का दीप

ByJanwaqta Live

Oct 8, 2024

देहरादून,। इस दीवाली पर ओप्पो इंडिया अपना नया ब्रांड कैम्पेन विश्वास का दीप लेकर आया है। इस कैम्पेन में एक आकर्षक फिल्म और अनेक डिजिटल अनुभव पूरे भारत से दीवाली के जश्न की तस्वीरें पेश कर रहे हैं, जिनमें विविधता में एकता दिखाई दे रही है। इसके साथ ही संदेश हर दीवाली विश्वास का दीप जलाती है आशा एवं विश्वास प्रदर्शित कर रहा है, जो त्योहारों पर सभी लोगों और समुदायों को एक सूत्र में बांधता है।
ओप्पो इंडिया में हेड ऑफ ब्रांड मार्केटिंग, करन दुआ ने कहा विश्वासकादीप के साथ हम विभिन्न संस्कृतियों में दीवाली मनाने के तरीके प्रदर्शित कर रहे हैं। हमारा संदेश हर दीवाली विश्वास का दीप जलाती है प्रदर्शित करता है कि आशा और विश्वास किस प्रकार दीवाली के दौरान परिवारों, दोस्तों और समुदायों को संगठित करते हैं। इस अभियान के अंतर्गत हमने एक माईक्रोसाईट बनाई है जिस पर स्मार्टफोन यूज़र्स विभिन्न क्षेत्रों की दीवाली देख सकेंगे और अपने खुद के एआई पोस्टकार्ड बना सकेंगे। उन्होंने आगे कहा दृढ़ता और विश्वास की भावना यूज़र्स को टिकाऊ और भरोसेमंद स्मार्टफोन के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करने की ओप्पो इंडिया की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह हृदयस्पर्शी एड फिल्म ओप्पो इंडिया के यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सिनेमा हॉल्स में चल रही है, जो दर्शकों को विभिन्न क्षेत्रों की जीवंत यात्रा पर ले जा रही है। फिल्म की शुरुआत रेतीले रेगिस्तान से होती है, जहाँ एक व्यक्ति रेतीले तूफान से होते हुए अपने घर जोधपुर जा रहा है। वह अपनी माँ के द्वारा छत पर जलाए गए दीवाली के दिए को देखकर दिशा प्राप्त करता है। इस फिल्म द्वारा ‘थार की दीवाली’ का सार पेश किया गया है, जिसका आकर्षण यहाँ की लोकप्रिय कठपुतली की कला बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *