• Sat. May 16th, 2026

विवाह समारोह में युवक पर चाकू से हमला, घायल

ByJanwaqta Live

Oct 14, 2024

देहरादून। विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर उसको घायल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी केे अनुुसार चन्द्रशेखर आजाद कालोनी कांवली निवासी रायसिंह गुसांई ने बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पड़ोस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें उसका पुत्र संदीप गुंसाई शामिल था जिसमें कि कमल थपलियाल पुत्र चन्द्रकान्त थपलियाल भी शामिल था जिनमें कुछ आपस में कहासुनी हुई इसके बाद उसका पुत्र घर आ गया इसके तुरन्त बाद लगभग 10 बजे कमल थपलियाल अपने घर से चाकू लेकर उसके घर में घुसा व उसके पुत्र पर चाकू से वार कर भाग गया जिसके बाद वह अपने पुत्र को इन्द्रेश हास्पिटल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *