• Tue. Jul 7th, 2026

खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

ByJanwaqta Live

Oct 20, 2024

रुद्रप्रयाग,। जिले के बेलनी में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर  पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बेलनी पुल के नजदीक पहाड़ी से अचानक पैर फिसलने के कारण एक व्यक्ति खाई से होते अलकनंदा नदी किनारे गिर गया। व्यक्ति बेलनी में दुकान संचालित करता था। रात्रि किसी को इस घटना की सूचना नहीं मिल पाई, लेकिन जब व्यक्ति घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करते रहे। दुकान के समीप घटनास्थल से उसके चप्पल बरामद हुए। जिससे व्यक्ति के गिरने का शक जाहिर हुआ। इसके बाद नदी किनारे जाकर देखा गया तो व्यक्ति का शव नदी किनारे मिला। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय प्रकाश नेगी पुत्र रणजीत सिंह नेगी निवासी ग्राम सतेरा हाल निवासी बेलनी रुद्रप्रयाग की बेलनी में दुकान थी। बीती रात व्यक्ति खाई से नदी किनारे गिर गया, जिससे व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *