• Fri. May 15th, 2026

कृषि उपकरणों के सम्बन्ध में कृषि मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक  

ByJanwaqta Live

Nov 4, 2024

देहरादून,। प्रदेश की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप आवास में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसान स्वतंत्र रूप कहीं से भी कृषि यंत्र खरीदने पर कृषि यंत्र की सब्सिडी राज्य सरकार मानक अनुसार डीबीटी के माध्यम से प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान सचिव कृषि को निर्देश देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार और पिथौरागढ़ को किसानों को कृषि यंत्रों में हुई समस्या के सम्बन्ध में चेतावनी पत्र निर्गत करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि किसानों को दिए जाने वाले कृषि यंत्र पैनल संस्थान में बाजार से अधिक मूल्य पर किसान को दिए जाने के प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव एस.एन पांडे, अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, निदेशक कृषि केसी पाठक, जैविक बोर्ड एमडी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *