• Tue. Apr 28th, 2026

जिगली के ‘इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे’ ने पैट कम्युनिटी को किया एकजुट

ByJanwaqta Live

Aug 3, 2025

देहरादून,। भारत के पहले टेक-इनेबल्ड ओमनीचैनल पैट केयर ब्राण्ड ज़िगली (कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड) ने देश भर में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे (आईएचपीडी) के दूसरे संस्करण का सफल समापन किया, इस एक-दिवसीय कार्यक्रम में 2200 से अधिक पेट्स एवं उनके पैरेन्ट्स ने हिस्सा लिया। पिछले साल पहले संस्करण की शानदार सफलता के बाद, फ्रैंडशिप डे के दिन आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पेट्स और उनके पैरेंट्स के बीच के अनूठे रिश्ते का जश्न मनाया गया। जोश और उत्साह के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने ज़िम्मेदाराना पैट पैरेंटिंग को बढ़ावा दिया।
इस साल देश भर में ज़िगली के एक्सपीरिएंस सेंटरों में दिन भर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम को मिली शानदार प्रतिक्रिया भारत में तेज़ी से बढ़ती पैट केयर कम्युनिटी तथा पेट्स के लिए आयेजित कार्यक्रमां के प्रति उनके उत्साह को दर्शाती है। इस मंच के माध्यम से नए पैट पैरेंट्स को अपने पेट्स की देखभाल की यात्रा को साझा करने का मौका भी मिला।
ज़िगली के ‘इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे’ समारोह में पेट्स और उनके पैरेंट्स के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जहां उन्हें एक दूसरे के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिला। उद्योग जगत में अपनी तरह के पहले एक ओमनीचैनल प्रोग्राम में ज़िगली ने ‘ज़िगली कॉयन्स’ का लॉन्च किया- जहां उपभोक्ता हर रु 100 की खरीद पर एक कॉयन पा सकते हैं और हर कॉयन की कीमत रु 1 है, इस राशि का इस्तेमाल पेट्स के लिए की जाने वाली खरीददारी में किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पैट प्रोडक्ट्स की एक्सक्लुज़िव रेंज का लॉन्च भी किया गया जैसे इन-हाउस एप्लॉड ब्राण्ड की ओर से वैट फूड एवं फ्रैश फूड और डेंटल हाइजीन के लिए याक च्यूज़; ज़िगली लाइफस्टाइल में ट्रैवल मैट, कैट लिटर के लिए नए ब्राण्ड कैटमॉस तथा डॉग्स एवं कैट्स के लिए फर प्रो रेंज में ग्रूमिंग टूल्स का लॉन्च कार्यक्रम के आकर्षण केन्द्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *