• Mon. Feb 2nd, 2026

डीएम ने सुनी स्वतंत्रता सेनानी के परिवारों की शिकायतें

ByJanwaqta Live

Aug 14, 2025

रुद्रप्रयाग,। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की शिकायतों संबंधी बैठक में 10 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से छः शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जबकि शेष चार शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन को भेजी गई। डीएम ने सेनानियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याएं सुनी। जिसमें दस शिकायतों के सापेक्ष छः शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष चार शिकायतों को तत्काल शासन को अग्रेषित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे राष्ट्र की अमूल्य विरासत हैं और उनका सम्मान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेनानियों द्वारा उठाई गई हर समस्या का समाधान किया जाएगा और इस तरह की बैठकों का आयोजन आगे भी समय-समय पर किया जाएगा, ताकि समस्याओं का त्वरित हल निकाला जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी न केवल देश की आज़ादी में योगदानकर्ता रहे हैं, बल्कि आज भी जनपद के विकास में अपने बहुमूल्य सुझावों से योगदान दे रहे हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, तहसीलदार प्रणव पांडेय, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी अनुसूर्या बिष्ट, प्रभारी सीएम हेल्पलाइन विनोद कुमार, मनोज कैशिव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *