• Thu. Jan 22nd, 2026

गौरीकुंड हाईवे पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोगों की मौत, छह घायल

ByJanwaqta Live

Nov 8, 2025

देहरादून,। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार में स्टेट बैंक के समीप शाम करीब साढ़े 6 बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह घायल हैं। जिनका उपचार सीएचसी अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है ये सभी लोग मक्कू में आयोजित मेले में गए थे। सभी फेरी का काम करते थे। दुर्घटना में सड़क किनारे छह दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों में विकास पुत्र श्रीराम ग्राम किसरौला, बिजनौर, उत्तर प्रदेश व
शिशुपाल, निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *