रुद्रप्रयाग,। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यकम के तहत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर रोल प्ले, समूह चर्चा, लोकनृत्य व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य हरिबल्लभ डिमरी, जिला समन्वयक आनन्द सिंह जगवाण व सह समन्वयक ममता देवी ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में खास उत्साह देखने को मिला। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राकउमा ऊखीमठ ने प्रथम, राइका जयन्ती कोठियाडा ने द्वितीय स्थान व राइका मणिपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोल प्ले में अउराइका गुप्तकाशी प्रथम व राइका मणिपुर दूसरे स्थान पर रहा। समूह चर्चा में राइका जवाडी ने प्रथम व अउराइका गुप्तकाशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में राउमावि पालाकुराली ने प्रथम, राबाइका अगस्त्यमुनि ने द्वितीय व राइका दैडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य हरिबल्लभ डिमरी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मोमेण्टो प्रदान किया।
डायट रतूड़ा में जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन