• Wed. Jan 28th, 2026

भरदार क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर उक्रांद का प्रदर्शन

ByJanwaqta Live

Dec 8, 2025

रुद्रप्रयाग। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भरदार पट्टी क्षेत्र में गंभीर पेयजल समस्या को लेकर सुमाड़ी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उक्रांद कार्यकर्ता सुमाड़ी भरदार में एकत्रित हुए और पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उक्रांद नेताआंें ने कहा कि विकासखण्ड जखोली के अन्तर्गत भरदार क्षेत्र की जनता पेयजल समस्या से जूझ रही है। क्षेत्र के लिए पेयजल योजनाएं स्वीकृत होने के बावजूद भी अधूरी पड़ी हैं और जो योजनाएँ निर्मित हुई हैं, वे भ्रष्टाचार की भेंट चड़ी हुई हैं। योजनाओं पर पानी नहीं चल पा रहा है, जिससे भरदार क्षेत्र के दर्जनों गांव पेयजल समस्या का दंश झेल रहे हैं। जनता की मांग को लगातार शासन-प्रशासन अनसूना कर रहा है। उक्रंाद कार्यकर्ताओं ने अभी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन ही किया है, जल्द मांग पर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण, पूर्व केंद्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल, जिला महामंत्री दीपक प्रकाश भटृ, अजीत भंडारी, तिबाड़ा नगर अध्यक्ष रवि राणा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह फस्र्वाण, उपेन्द्र पंत, टुपर सिंह पंवार, विक्रम सिंह सजवाण सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *