रुद्रप्रयाग,। जनपद में प्रधान संगठन के चुनाव संपंन हो गये हैं। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत सांदर के प्रधान विजयपाल जगवाण संगठन के जिलाध्यक्ष तो ग्राम पंचायत घंडियाल्का के प्रधान राकेश मोहन और ग्राम पंचायत जखोली के प्रधान नरेन्द्र चैहान को महामंत्री चुना गया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और जनपद के सभी ग्राम प्रधानों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
जनपद प्रधान संगठन के चुनाव में संरक्षक सुभाष रावत, अध्यक्ष विजयपाल जगवाण, महामंत्री राकेश मोहन, नरेन्द्र चैहान, उपाध्यक्ष बलवीर चैहान, सुनील बुटोला, विनायका डिमरी, सचिव यशवंत, हरिश टम्टा, विजय पंत, ज्योति चैधरी, कोषाध्यक्ष अमित सजवाण, प्रदेश सदस्य नरेन्द्र चैहान, हनुमंत बिष्ट, विनायका डिमरी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन सेमवाल, मनीषा, अनुसूया देवी, किरन देवी, राहुल राणा, जयकृत कुंवर, सरीता नेगी, अनिता देवी, विकास, कुसुम देवी, संजय पाण्डेय को चुना गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि मनरेगा में फैली समस्याओं के निराकरण के प्रयास किये जाएंगे। सभी गाम प्रधानों को साथ लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर फैली समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के माध्यम से जिले के ग्राम प्रधानों की समस्याओं को उठाने, उनके हितों की रक्षा करने तथा ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। संगठन के सभी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री को हार्दिक बधाई दी तथा विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयपाल जगवाण एवं महामंत्री राकेश मोहन ने कहा कि संगठन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं प्रधानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा। वहीं प्रधान संगठन जखोली ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुण्डीर को चुना गया है। पुण्डीर को जखोली का अध्यक्ष बनाये जाने पर सभी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने खुशी जताई है।