• Sun. Feb 1st, 2026

गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग पर विद्यापीठ के निकट हुआ हादसा

ByJanwaqta Live

Dec 17, 2025

 

रुद्रप्रयाग,। गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज रावत उम्र 32 वर्ष निवासी कविल्ठा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
पुलिस कंट्रोल रूम ने आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दी कि गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग के विद्यापीठ से लगभग दो किलोमीटर आगे कालीमठ मंदिर की ओर जा रहे मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क से करीब पचास मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स टीम तहसील ऊखीमठ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम जब मौके पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक लाया और फिर पीएम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गुप्तकाशी-कालीमठ मार्ग पर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शीघ्र टीम को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार के खाई में गिरने से मौके पर मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *