• Mon. May 11th, 2026

भाजयुमो ने किया स्वागत समारोह का आयोजन

ByJanwaqta Live

Mar 15, 2026

देहरादून,। भारतीय जनता पार्टी मां नंदा देवी मंडल युवा मोर्चा द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक सविता कपूर उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराज छेत्री का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन की शक्ति है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज व संगठन दोनों को मजबूती मिलती है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराज छेत्री को शुभकामनाएं देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अमित कपूर प्रदेश कार्यक्रम सदस्य सचिन गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विकास बेनीवाल, शेखर नौटियाल, संतोष कोटियाल, देवेंद्र बिष्ट, कुलदीप, वैशाली बंसल, ईशा सूद मेगा सागर गुरंग, समिधा गुरुंग समेत मंडल के पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *