• Mon. Apr 20th, 2026

कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

ByJanwaqta Live

Apr 19, 2026

देहरादून,। कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के आवास पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नवप्रभात ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो जिम्मेदारी कांग्रेस के युवाओं को सौंप गई है निश्चित रूप से कांग्रेस का अच्छा कदम है इसके लिए वह प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का धन्यवाद करते हैं अब अध्यक्षों का कर्तव्य बन जाता है कि वह पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करें और सभी साथियों को साथ लेकर चलने का काम करें।
इस मौके पर अपने संबोधन में शहर कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। सभी साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस का परचम विकासनगर में लहराने का काम करेंगे। कार्यक्रम को संबोधन करने वालों में ब्लॉक नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिनव ठाकुर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर विकास नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल सभासद भारत कालरा और सभासद बलजीत सिंह गढ़वाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राजू बिंजोला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष कुसुम कौशल ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान सभासद सोनिया वर्मा नगर पालिका के अध्यक्ष धीरज नौटियाल नीरज रोहिल्ला जितेंद्र रावत मोहित बिष्ट पूर्व सभासद जावेद खान साजिद खान विनय जायसवाल नईम अहमद सुबोध वर्मा आकाशदीप जाहिद हसन मुंतज़िर दानिश खान मनीष शर्मा फुरकान अहमद संजीव जिला महामंत्री राजीव शर्मा डॉक्टर सुभाष चंदेल उम्मेद सिंह सेवादल के अध्यक्ष भुवन पंत सजल अग्रवाल कार्यक्रम का संचालन पीसीसी मेंबर संजय जैन ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अनुपम कपिल आईटी पर पोस्ट के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह मनोज पुंडीर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी मेंबर संजय जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *