• Sun. Apr 26th, 2026

भाजपा मसूरी मंडल शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओं और संयोजकों की बैठक आयोजित

ByJanwaqta Live

Apr 25, 2026

मसूरी,। भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व शक्ति केंद्र के संयोजकों को सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने व अपने बूथ को मजबूत करने का आहवान किया गया। बैठक में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बूथ और मंडल के बीच की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कड़ी शक्ति केंद्र है, जो आमतौर पर 3 से 5 बूथों के समूह शक्ति केंद्र का प्रबंधन करते हैं। ये स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करने, और चुनाव के दौरान बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक की प्रमुख जिम्मेदारिया यह है कि वह बूथ प्रबंधन अपने अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर बूथ समितियों का गठन और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करे, संगठन सशक्तिकरण मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय बैठकें आयोजित करना और केंद्र, राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार करना, मतदाता संपर्कः कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर संपर्क अभियान चलाना और मतदाताओं को भाजपा की विचार धारा से जोड़ना, बैठकें आयोजित करना व शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाओं और बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना और उनके फीडबैक को उच्च नेतृत्व तक पहुँचाना है। शक्ति केंद्र संयोजक को भाजपा की जमीनी संरचना का अहम स्तंभ माना जाता है, जो बूथ-स्तर की रिपोर्टिंग और चुनाव की तैयारियों में सीधे शामिल होते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, ज्योति कोटिया, मसूरी मंडल महामंत्री किरण, सचिन पंवार, गुड मोहन राणा, वंदना ठाकुर, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *