• Sat. May 2nd, 2026

अवैध बैरियर को तत्काल हटाने के निर्देश

ByJanwaqta Live

Apr 23, 2026

मसूरी,। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 13 भद्राज क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से स्थापित किये गये एक टोल बैरियर को लेकर प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। उपजिलाधिकारी कार्यालय ने इस मामले में तत्काल काररवाई करते हुए विभिन्न विभागों को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिये गये थे। भद्राज जाने वाले मार्ग पर अज्ञात व्यक्तियों ने एक कथित वन अधिकार समिति बनाकर अवैध रूप से टोल बैरियर लगा दिया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनन्द की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वन प्रभाग, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी और नायब तहसीलदार को मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर प्रशासनिक टीम व संबधित विभागों ने स्थल का संयूक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अवैध पाये जाने पर बैरियर को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जायेगी और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत आख्या रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *