• Tue. May 5th, 2026

बेकाबू तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

ByJanwaqta Live

May 4, 2026

नैनीताल,। सोमवार सुबह रामनगर क्षेत्र के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। वहीं महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। दोनों गंभीर घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया किन्तु डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी 55 वर्ष पत्नी शिवराज सिंह निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी 55 वर्ष पत्नी केवलानंद भट्ट निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दयाल सिंह पन्नू ने बताया कि कार गलत दिशा से आ रही थी, जिसने सीधे महिलाओं को टक्कर मारी दी। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉडेड हालत में यहां पर लाई गई थी। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *