• Wed. May 6th, 2026

छात्रा ने फंासी लगाकर की आत्महत्या

ByJanwaqta Live

May 5, 2026

नैनीताल,। विज्ञान से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा सिमरन ने फांसी से लटककर की आत्महत्या कर ली। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि डी.एस.बी.कैंपस में पढ़ने वाली बीस वर्षीय सिमरन के स्वर्गीय पिता मॉल रोड के एक होटल में काम करते थे। सिमरन अपनी माँ, दो भाइयों और दादी के साथ रहती थी। घटना के समय, कमरे में दादी साथ थी, लेकिन रात दो ढाई बजे सिमरन ने ये आत्मघाती कदम उठाया, जब दादी सो रही थी। यह घटना मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप की है । बताया जा रहा है कि  चुन्नी को फांसी का फंदा बनाकर सिमरन ने मौत को गले लगाया था। सूचना पर कोतवाल हरीश चंद पंत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उत्तरकर अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद मृतका के  घर के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *