• Wed. May 13th, 2026

पीएनबी किचनमेट ने लॉन्च किया ‘सबसे बड़ा ऑफर’ कैंपेन

ByJanwaqta Live

May 11, 2026

देहरादून,। पीएनबी किचनमेट ने अपना नया कैंपेन ‘सबसे बड़ा ऑफर’ लॉन्च किया है। इस कैंपेन में कंपनी ने कहानी कहने के नए अंदाज में अपने अब तक के सबसे बड़े कंज्यूमर ऑफर की भव्यता को दिखाया है। इस कैंपेन में एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर सुनील कुमार नजर आ रहे हैं। सुनील कुमार ने 2024 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में मुख्य विलेन ‘सरकटा’ का किरदार निभाया था। इस कैंपेन को टियर 2 और टियर 3 क्षेत्रों के उपभोक्ताओं तक पहुंचने और हाई-वैल्यू एवं प्रैक्टिकल किचन सॉल्यूशन देने के पीएनबी किचनमेट के वादे को और मजबूती देने के लिए डिजाइन किया गया है। ऑरो पिक्सल एलएलपी ने इस कैंपेन का कॉन्सेप्ट तैयार किया है और हिमांशु बिष्ट ने इसका निर्देशन किया है। इस कैंपेन को पीएनबी किचनमेट के मार्केटिंग हेड, दक्ष जैन के साथ क्लोज को-ऑर्डिनेशन में विकसित किया गया है। यह फिल्म समझदारी से भरी कहानी के जरिये इस नजरिये को जीवंत करती है। कहानी एक जाने-पहचाने और असली लगने वाले माहौल में एक पुलिस अफसर से शुरू होती है, जो एक बड़े घरे में किसी ‘बड़े’ आदमी से मिलने की उम्मीद में दाखिल होता है। इसके बाद विजुअल रूप से चीजें धीरे-धीरे और बड़ी होती जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *