• Sat. May 16th, 2026

भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा

ByJanwaqta Live

May 15, 2026

मसूरी,। भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल की सहमति एवं जिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह से परामर्श करने के बाद मसूरी मंडल महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की गयी है।
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल हेतु नई कार्यकारणी में ज्योति ढकाल, गुडडी देवी, कौश्लया नेगी को मंडल उपाध्यक्ष, कमला थपलियाल व सुनीता डबराल को महामंत्री, सुषमा रावत, मंजू देउपा व रूचि कोटवाल को मंत्री, निर्मला अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, दर्शनी सेमवाल मंडल मीडिया संयोजक, अंशी रावत मंडल सोशल मीडिया संयोजक, कविता विधवान मंडल आईटी संयोजक, सहित अनीता कैंतुरा, रोशनी रावत, माया बुटोला, रूकमणी थापली, सुशीला पंवार, राधा धनाई, राखी पंवार व यमुना लेखवार को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया है। भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वे भाजपा की रीति नीति को घर घर तक पहुंचाने, पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करने व महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने में अहम भूमिका निभायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *